Add To collaction

लेखनी कहानी -11-Mar-2023 जंगल में एक शव

जंगल में शव मिलने से बड़ी सनसनी थी 
लिबरल्स की भौंहें इससे बड़ी तनी तनी सी थी 
सभी न्यूज चैनल्स भांय भांय चिल्ला रहे थे 
कभी सरकार पर कभी सभ्यता पर गुर्रा रहे थे 
सारे अखबारों में यह घटना प्रथम पन्ने पर छपी थी 
सारे पर्यावरणविदों की सांस इस घटना से जमीं सी थी 
महज एक शव मिलने से जैसे भूचाल आ गया था 
धरने प्रदर्शन सभाओं से लोगों में उबाल आ गया था 
रोज सैकड़ों इंसानों के शव मिलते हैं , वे खबर नहीं बनते 
एक बाघ के शव की बराबरी सैकड़ों इंसानी शव नहीं करते 
किसी की लाश सूटकेस में पाई जाती है तब भी नहीं 
कोई बालिका झाड़ियों में सड़ी मिलती है तब भी नहीं 
न जाने कितने इंसान रोज ही मारे जा रहे हैं 
लेकिन वे अखबारों की सुर्खियां नहीं बन पा रहे हैं 
आज इंसान की जान बहुत सस्ती है , यूं ही मर रहा है 
एक जानवर की जान ज्यादा कीमती है, ऐसा लग रहा है 

श्री हरि 
12.3.23 


   8
2 Comments

Gunjan Kamal

12-Mar-2023 12:48 AM

सुंदर प्रस्तुति

Reply

Sachin dev

11-Mar-2023 10:31 PM

Nice

Reply